सावन में झुलाओ झूला

सावन में झुलाओ झूला,
म्हारे बांके बिहारी को,
म्हारे बांके बिहारी को,
हमारी राधा रानी को,
सावन में झुलाओ झूला,
म्हारे बांके बिहारी को.....

निधवन में तो झूला झूले,
बांके बिहारी जी,
दे झूटा सब ब्रिज नार,
म्हारे बांके बिहारी को,
सावन में झुलाओ झूला,
म्हारे बांके बिहारी को.....

फूलन के बंगले में बिराजे,
बांके बिहारी जी,
मन भावन है श्रृंगार,
म्हारे बांके बिहारी को,
सावन में झुलाओ झूला,
म्हारे बांके बिहारी को.....

श्री हरी दास जी के प्यारे प्यारे,
बांके बिहारी जी,
गुण गाओ सब मिल,
म्हारे बांके बिहारी को,
सावन में झुलाओ झूला,
म्हारे बांके बिहारी को.....

सावन महीने तीज हरियाली,
झूले प्यारी जी,
दे झूटा कन्हैया लाल,
म्हारे बांके बिहारी को,
सावन में झुलाओ झूला,
म्हारे बांके बिहारी को.....
श्रेणी
download bhajan lyrics (235 downloads)