तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया बरसाने वाली

तेरी मीठी तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया बरसाने वाली,
तेरी मीठी ओ हो..
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया बरसाने वाली....

मैं तेरी छाछ का मारा गोवर्धन आए पधारा,
मैंने नख पे ओ हो..
मैंने नख पे गिरिवर धारा गुजरिया बरसाने वाली,
तेरी मीठी ओ हो..
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया बरसाने वाली....

मैं तेरी छाछ का मारा मथुरा में आए पधारा,
मैंने कंस को ओ हो..
मैंने कंस को मार गिराया गुजरिया बरसाने वाली,
तेरी मीठी ओ हो..
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया बरसाने वाली....

मैं तेरी छाछ का मारा वृंदावन आए पधारा,
मैंने चोर-चोर दही खाया गुजरिया बरसाने वाली,
तेरी मीठी ओ हो...
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया बरसाने वाली....

मैं तेरी छाछ का मारा यमुना जी आए पधारा,
मैंने सखियन ओ हो..
मैंने सखियन चीर चुराया गुजरिया बरसाने वाली,
तेरी मीठी ओ हो..
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया बरसाने वाली....
श्रेणी
download bhajan lyrics (242 downloads)