बजरंगी लाये खबरिया

बजरंगी लाये खबरिया राम आये नगरिया,
आये नगरिया हो आये नगरिया.....

रिपु रन जीति सुजस सुर गावत,
सीता सहित अनुज प्रभु आवत,
सुनत बचन बिसरे सब दूखा,
तृषावंत जिमि पाइ पियूषा,
भरत भैया जी सुन के बावरिया,
हो राम आये नगरिया,
बजरंगी लाये खबरिया राम आये नगरिया,
आये नगरिया हो आये नगरिया.....

मोही परम प्रिय वचन सुनाये,
सुन के खबर पूरा अवध हर्षाये,
मारुती सुत मै कपि हनुमाना,
नामु मोर सुनु कृपानिधाना,
ले आये प्रभु की खबरिया,
हो राम आये नगरिया,
बजरंगी लाये खबरिया राम आये नगरिया,
आये नगरिया हो आये नगरिया.....
download bhajan lyrics (279 downloads)