श्री राम लक्ष्मण दोनों किस हाल में होंगे

श्री राम लक्ष्मण दोनों किस हाल में होंगे,
उन लाडलो के दर्शन 14 साल में होंगे,
सियाराम पुकारो जय जय राम पुकारो......

अंबर में घटा छा रही बिजली सी चमक रही,
उन लाडलो की सूरत मेरे मन में खटक रही,
बारिश में रहते होंगे किस हाल में होंगे,
उन लाडलो के दर्शन 14 साल में होंगे,
सियाराम पुकारो जय जय राम पुकारो......

देना था राज राम को बनवास दे दिया,
प्राणों से प्यारे राम को बैराग दे दिया,
वह नंगे पैरों होंगे कांटे चुभते भी होंगे,
उन लाडलो के दर्शन 14 साल में होंगे,
सियाराम पुकारो जय जय राम पुकारो......

जाना था बन में राम को लक्ष्मण भी चले गए,
प्राणों से प्यारी जानकी सीता को ले गए,
वह सर्दी गर्मी सहते वनों में घूमते होंगे,
उन लाडलो के दर्शन 14 साल में होंगे,
सियाराम पुकारो जय जय राम पुकारो......
श्रेणी
download bhajan lyrics (287 downloads)