लीला तेरी निराली कृष्ण मोरे

नंदलाला काल है तू और कामरिया तेरी काली,
लीला तेरी निराली कृष्ण मोरे लीला तेरी निराली,
कन्हैया मोरे लीला तेरी निराली....

कंस मन में जब पाला चक्र तेरा ही चला,
तामसी माया भगी जब तू करे रखवाली,
लीला तेरी निराली कृष्ण मोरे लीला तेरी निराली,
कन्हैया मोरे लीला तेरी निराली.....

सारथी बन गीत गए जग को दिशा दी करी भलाई,
फिर भी मन माया में भटके और तू बजाये ताली,
लीला तेरी निराली कृष्ण मोरे लीला तेरी निराली,
कन्हैया मोरे लीला तेरी निराली.....

ज्ञान भक्ति और कर्म योगा बिन कृपा कुछ भी ना होगा,
मेरे मन की बगिया तब खिले जब तू बनेगा माली,
लीला तेरी निराली कृष्ण मोरे लीला तेरी निराली,
कन्हैया मोरे लीला तेरी निराली.....
श्रेणी
download bhajan lyrics (274 downloads)