राम का नाम भूलियो मत ना

राम का नाम भूलियो मत ना,
गुरुजी का मान घटईयो मत ना....

सांस भी तेरी ससुर भी तेरा,
सेवा इनकी भूलियो मत ना,
गुरुजी का मान घटईयो मत ना....

जेठ भी तेरे जिठानी भी तेरी,
आज्ञा इनकी भूलियो मत ना,
गुरुजी का मान घटईयो मत ना....

देवर भी तेरा ननंद भी तेरी,
आदर इनका इनकी भूलियो मत ना,
गुरुजी का मान घटईयो मत ना....

घर भी तेरा घेर भी तेरा,
जंगल में झोपड़ी डालियो मत ना,
गुरुजी का मान घटईयो मत ना....

खाट भी तेरी खटोला भी तेरा,
धरती में लौट लगइयो मत ना,
गुरुजी का मान घटईयो मत ना....

भैंस भी तेरी गाय भी तेरी,
बैल पै राड मचइयों मत ना,
गुरुजी का मान घटईयो मत ना....

दूध भी तेरा दही भी तेरी,
छाच पै राड मचइयो मत ना,
गुरुजी का मान घटईयो मत ना....
श्रेणी
download bhajan lyrics (261 downloads)