मैया नगरकोट वाली

मैया नगरकोट वाली,
खोल दे भवन के पट खोल दे,
ओहो मैया दर्शन को आई,
खोल दे भवन के पट खोल दे....

सब कोई लावे माँ का लेहंगा,
मै तो लाई चुनरी,
मैया ओढ़ के दिखादे, खोल दे भवन के पट खोल दे,
मैया नगरकोट वाली,
खोल दे भवन के पट खोल दे,
ओहो मैया दर्शन को आई,
खोल दे भवन के पट खोल दे....

सब कोई लावे माँ का टीका,
मै तो लाई बिंदिया,
सब कोई लावे माँ का हरवा,
मै तो लाई माला,
मैया पहन के दिखादे, खोल दे भवन के पट खोल दे,
मैया नगरकोट वाली,
खोल दे भवन के पट खोल दे,
ओहो मैया दर्शन को आई,
खोल दे भवन के पट खोल दे....

सब कोई लावे माँ के कंगना,
मै तो लाई मेहंदी,
सब कोई लावे माँ का चूड़ा,
मै तो लाई मेहंदी,
मैया हाथ रचा ले, खोल दे भवन के पट खोल दे,
मैया नगरकोट वाली,
खोल दे भवन के पट खोल दे,
ओहो मैया दर्शन को आई,
खोल दे भवन के पट खोल दे....

सब कोई लावे माँ की तगड़ी,
मै तो लाई गुच्छा,
सब कोई लावे माँ की पायल,
मै तो लाई बिछवा,
मैया पहन के दिखादे, खोल दे भवन के पट खोल दे,
मैया नगरकोट वाली,
खोल दे भवन के पट खोल दे,
ओहो मैया दर्शन को आई,
खोल दे भवन के पट खोल दे....

सब कोई लावे गिरी छवारे,
मै तो लाई हलवा,
मैया भोग लगाले, खोल दे भवन के पट खोल दे,
मैया नगरकोट वाली,
खोल दे भवन के पट खोल दे,
ओहो मैया दर्शन को आई,
खोल दे भवन के पट खोल दे....

download bhajan lyrics (291 downloads)