देख लिया गौरा तेरे मायके

सुन गौरा तेरे, मायके का हाल,
तेरा मायका कमाल, तेरा मायका कमाल l
देख लिया गौरा तेरे, मायके का हाल,
तेरा मायका कमाल, तेरा मायका कमाल ll

पहली बार, भोला गए ससुराल ll
*टूटी सी खाट बा पे, फटा हुआ टाट,
तेरा मायका कमाल, तेरा मायका कमाल l
देख लिया गौरा तेरे, मायके,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

दूजे बार, भोला गए ससुराल ll
*लम्बा गिलास बा पे, खाट्टी सी छाछ,
तेरा मायका कमाल, तेरा मायका कमाल l
देख लिया गौरा तेरे, मायके,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

तीज़ी बार, भोला गए ससुराल ll
*मक्के की रोटी बा पे, सरसों का साग,
तेरा मायका कमाल, तेरा मायका कमाल l
देख लिया गौरा ते,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

चौथी बार, भोला गए ससुराल ll
*बैठे न पास, कोई पूछे ना हाल,
तेरा मायका कमाल, तेरा मायका कमाल l
देख लिया गौरा तेरे, मायके,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

पांचवीं बार, भोला गए ससुराल l
गौरा ने, भोले को देखा l
इतनी बात, सुनी गौरा ने l
*काढ लिया घूंघट, फुलाए लिया गाल,
तेरा मायका कमाल, तेरा मायका कमाल l
देख लिया गौरा तेरे, मायके,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

छठवीं बार, भोला गए ससुराल l
गौरा ने, भोले को देखा l
*मांग ली माफ़ी और, जोड़ लिए हाथ,
तेरा मायका कमाल, तेरा मायका कमाल l
देख लिया गौरा तेरे, मायके,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल
श्रेणी
download bhajan lyrics (270 downloads)