कीर्तन की है रात गणेश घर आ जाना

गौरा जी का लाला गणपति प्यारा,
कीर्तन की है रात गणेश घर आ जाना.....

आप भी आना रिद्धि सिद्धि लाना,
खुशियां लौटाना आज गणेश घर आ जाना,
गौरा जी का लाला गणपति प्यारा....

आप भी आना ब्रह्मा जी को लाना,
ब्रह्माणी को संग में लाना,
वेद सुनाना आज गणेश घर आ जाना,
गौरा जी का लाला गणपति प्यारा....

आप भी आना विष्णु जी को लाना,
लक्ष्मी जी को संग में लाना,
चक्र घुमाना आज गणेश घर आ जाना,
गौरा जी का लाला गणपति प्यारा....

आप भी आना रामा जी को लाना,
सीता जी को संग में लाना,
धनुष बाण लाना साथ गणेश घर आ जाना,
गौरा जी का लाला गणपति प्यारा....

आप भी आना भोले जी को लाना,
गौरा मां संग में लाना,
डमरु बजाना आज गणेश घर आ जाना,
गौरा जी का लाला गणपति प्यारा....

आप भी आना कान्हा जी को लाना,
राधा लाना साथ गणेश घर आ जाना,
मुरली बजाना आज गणेश घर आ जाना,
गौरा जी का लाला गणपति प्यारा....

आप भी आना संतो को लाना,
सब भक्तों को संग में लाना,
दरस दिखाना आज गणेश घर आ जाना,
गौरा जी का लाला गणपति प्यारा....
श्रेणी
download bhajan lyrics (300 downloads)