तुलसा कब लेगी विश्राम

तुलसा घूम रही ब्रज धाम जाने कहां लेगी विश्राम,
मास बीते सावन भादो कुवार तुलसा कब लेगी विश्राम,
तुलसा घूम रही ब्रज धाम जाने कहां लेगी विश्राम....

जब तुलसा गोकुल में पहुंची,
घर अंगना सब देखन लागी,
पालना झूल रहे घनश्याम तुलसा ना लेगी विश्राम,
तुलसा घूम रही ब्रज धाम.....

जब तुलसा जमुना पर पहुंची,
लहरें देख बहुत खुश होती,
गोता लगा रहे घनश्याम तुलसा ना लेगी विश्राम,
तुलसा घूम रही ब्रज धाम.....

जब तुलसा मधुबन में पहुंची,
मधुबन में हरियाली देखी,
गैया चरा रहे घनश्याम तुलसा ना लेगी विश्राम,
तुलसा घूम रही ब्रज धाम.....

जब तुलसा बंसीवट पहुंची,
ब्रज की सखियां खेलती देखी,
बंसी बजा रहे घनश्याम तो तुलसा ना लेगी विश्राम,
तुलसा घूम रही ब्रज धाम.....

जब तुलसा निधिवन में पहुंची,
श्यामा और श्याम संग देखें,
वहां पर रास रचा रहे राधा श्याम तुलसा ना लेगी विश्राम,
तुलसा घूम रही ब्रज धाम.....

जब तुलसा वृंदावन पहुंची,
घर-घर तुलसा पुजती देखी,
वहां पर मिल गए सालिग्राम तुलसा वही लेगी विश्राम,
महीना आयो कार्तिक मास तुलसा अब लेगी विश्राम.....
श्रेणी
download bhajan lyrics (276 downloads)