दादा घोड़े चढ़के आजा

दादा देव दादा देव जय जय श्री दादा देव,
धोले घोड़े पे चढ़के आजा दादा देव जी,
मेरा  बेड़ा पार लगा जा आजा दादा देव जी,
धोले घोड़े पे चढ़के आजा दादा देव जी....

तेरे नाम का मने सहारा,
मेरा काटो संकट सारा,
सोइ तकदीर जगा जा अजा दादा देव जी,
डोले घोड़े चढ़के.....

तेरी  शरण मै  जो कोई आवे,
वो मन चाहा फल पावे,
भूले ने राह दिख जा आजा दादा देव जी,  
डोले घोड़े चढ़के.....

कुछ और  नही मने भावे,
बस तेरा नाम सुहावे,
मेरे सिर पे हाथ फिर जा आजा दादा देव जी,
डोले घोड़े चढ़के.....

गुण गावे भूलन त्यागी,
तेरा हरीश मगन अनुरागी,
मेरे मन की आश परा जा आजा दादा देव जी,
डोले घोड़े चढ़के......
श्रेणी
download bhajan lyrics (274 downloads)