गोपी बने भोलेनाथ

गोपी बने भोलेनाथ ब्रज में गोपी वाले...

रास देखने गोरा चाली,
बोले हम भी चलेंगे तेरे साथ ब्रज में गोपी बने....

नग सग के सब गहनों पहनो,
बिंदिया लगा लई लाल ब्रज में गोपी बने....

घूम घुमारो लहंगा पहनो,
चुनरी ओढ़ लई लाल ब्रज में गोपी बने...

हस करके गोरा जी बोली,
ऐसे भेष में कैसे जाओगे,
दुनिया हंसेगी दे दे ताल ब्रज में गोपी वाले....

दुनिया हंसेगी तो क्या रे करेगी,
हम हैं पुरुष तुम नार ब्रज में गोपी बने....

रास देखने दोनों चल दिए,
भोले चले मरोड़ा चाल ब्रज में गोपी वाले....

भायेली यू हंस कर बोलो,
कौन आई है तुमरे साथ ब्रज में गोपी बने.....

हंस करके गोरा जी बोली,
आई भाएली मेरे साथ ब्रज में गोपी वाले....

कुंजन में मनमोहन बैठे,
जान गए सब राज ब्रज में गोपी बने....

हंस करके मनमोहन बोले,
आओ गोपेश्वर नाथ ब्रज में गोपी वाले...

ऐसो नाच दिखायो भोले ने,
कही चुदर कही आप ब्रज में गोपी बने...

मथुरा में भोले का मंदिर,
कहलाए भूतेश्वर नाथ ब्रज में गोपी वाले....
श्रेणी
download bhajan lyrics (297 downloads)