राम नाम लड्डू ,गोपाल नाम खीर

जय सीता राम की।  जय राधे श्याम की॥
राम नाम लड्डू ,गोपाल नाम घी।
हरि नाम मिश्री ,तू घोल घोल पी ।।
हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे।
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे॥
राम जीवन में तो ,श्याम जी घर में।
काटते हैं भक्तों के ,संकट क्षण में॥
ध्यान से सुनो, यह बात बड़ी काम की।
हरि नाम मिश्री ,तो घोल घोल पी।।
राम नाम लड्डू____________।

हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे।
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे॥
राम राम राम ,रटो श्याम श्याम श्याम रे।
आयेगा अंत समय,बस यही काम रे॥
जय बोलो राम जी की,जय बोलो श्याम जी की।
हरि नाम मिश्री तो घोल घोल पी।।
राम नाम लड्डू__________।

हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे।
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे।।
मर्यादा पुरुषोत्तम,है श्री राम जी।
देवों के सागर है,प्यारे घनश्याम जी॥
माला जपु सुबह शाम, इनकी नाम की।
हरि नाम मिश्री तो घोल घोल पी।।
राम नाम लड्डू___________।

हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे।
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे।।
श्रेणी
download bhajan lyrics (1176 downloads)