बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा

बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा ||2||
भाग्य जगायेंगे गणपती देवा ||2||
हो नैया करेंगे पार महोदर गणपती देवा,
नैया करेंगे पार महोदर गणपती देवा,
बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा ||2||
हो सुखी करे संसार महोदर गणपती देवा,
सुखी करे संसार महोदर गणपती देवा,
बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा ||2||
जयदेवा ||4||

दीनबंधु आये हो के मूष पे सवार है,
भगतो पे इनके करोडो उपकार है ||3||
जो भी माँगा जप तेरे गणपती नाम की,
घर में ही यात्रा वो करे चारो धाम की ||3||
तीन लोक के अद्भुत स्वामी,
संकट हरता अंतर्यामी,
कर देंगे उद्धार महोदर गणपती देवा,
बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा ||2||
हो नैया करेंगे पार महोदर गणपती देवा,
नैया करेंगे पार महोदर गणपती देवा,
बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा ||2||
जय हो

भावना से जो भी अब झुकेंगे सवाली,
उन्हें शिव नंदन लौटायेंगे मखाली ||3||
आस्था से कर के तो देखिये ने बंदना,
गजानन कर देंगे पूरी मनोकामना ||3||
आज देखना मौज में आके,
लीलाधर ये लीला दिखा के,
सुखी करे संसार महोदर गणपती देवा,
बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा ||3||
हो नैया करेंगे पार महोदर गणपती देवा,
नैया करेंगे पार महोदर गणपती देवा,
बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा ||2||
जयदेवा ||4||

इनकी तो भक्ति है बड़ी फलदायक ||3||
ये तो पुजारियों के सदा ही सहायक,
निर्दोष भावना से झोलिया बसारिये,
जो भी माँगो मिलेगा प्यार से पुकारिये ||3||
सिद्धि बुद्धि के लाख प्यारे,
पार्वती के राज दुलारे,
भर देंगे भंडार महोदर गणपती देवा,
बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा ||3||
हो नैया करेंगे पार महोदर गणपती देवा,
नैया करेंगे पार महोदर गणपती देवा,
बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा ||6||
श्रेणी
download bhajan lyrics (322 downloads)