जल बरसे बिजुरिया

जल बरसे बिजुरिया चमके, चमके मोरे राम॥

छोटे से अंगना में रहनो ना जानू,
छोटा देवर मेरो उझके, उझके मोरे राम,
जल बरसे बिजुरिया चमके, चमके मोरे राम॥

कंडो से रोटी में करनो ना जानू,
अंखियों से नीर मेरे बरसे, बरसे मोरे राम,
जल बरसे बिजुरिया चमके, चमके मोरे राम॥

कुवे से पानी में भरनो ना जानू,
मेरी पतली कमरिया लचके, लचके मेरे राम,
जल बरसे बिजुरिया चमके, चमके मोरे राम॥
श्रेणी
download bhajan lyrics (334 downloads)