हरो भरो री मेरो तुलसी को पेड़

हरि हरि बगिया हरो भरो खेत,
हरो भरो री मेरो तुलसी को पेड़॥

कौन सीचे बगिया कौन सीचे खेत,
कौन सीचे री मेरो तुलसी का पेड़,
हरि हरि बगिया हरो भरो खेत,
हरो भरो री मेरो तुलसी को पेड़॥

माली सींचे बगिया किसान सींचे खेत,
ऋषि मुनि सींचे मेरो तुलसी का पेड़,
हरि हरि बगिया हरो भरो खेत,
हरो भरो री मेरो तुलसी को पेड़॥

क्या देवे बगिया क्या देवे खेत,
क्या देवे री मेरो तुलसी का पेड़,
हरि हरि बगिया हरो भरो खेत,
हरो भरो री मेरो तुलसी को पेड़॥

फुलवा देवी बगिया अन्न धन देवे खेत,
सुख शांति देवें मेरो तुलसी का पेड़,
हरि हरि बगिया हरो भरो खेत,
हरो भरो री मेरो तुलसी को पेड़॥

मंदिर में चढ़े फुलवा अन्न धन से भरे पेट,
कान्हा जी को प्यारो मेरो तुलसी को पेड़,
हरि हरि बगिया हरो भरो खेत,
हरो भरो री मेरो तुलसी को पेड़॥
श्रेणी
download bhajan lyrics (325 downloads)