भक्तों की भोले जान है

भोले तेरी लीला न्यारी,
पूजे तुमको दुनिया सारी,
तेरी बड़ी निराली शान है,
भक्तों की भोले जान है।।

कोई भी जब काम ना आये,
उस समय भोले साथ निभाए,
भक्तो की देखो झोली भर के,
पल में ये खुशियाँ बरसाए,
तेरी बड़ी निराली शान है,
भक्तों की भोले जान है।।

जो भोले की शरण में आये,
भोले उसको पार लगाए,
भक्तों के कष्टों को हर के,
भोले जी पल में दिखलाये,
तेरी बड़ी निराली शान है,
भक्तों की भोले जान है।।

भोले तेरी लीला न्यारी,
पूजे तुमको दुनिया सारी,
तेरी बड़ी निराली शान है,
भक्तों की भोले जान है।।
श्रेणी
download bhajan lyrics (314 downloads)