नौ दिन का आया त्यौहार

नौ दिन का आया त्यौहार,
सजा लो मईया का दरबार,
नौ दिन का आया त्यौहार,
सजा लो मईया का दरबार।।

शेर पे सवार आएगी मईया मेरी,
खुल जायेगी किस्मत तेरी मेरी...... -2
लेलो हाथ में अपने हाथ,
सजा लो मईया का दरबार,
नौ दिन का आया  त्यौहार,
सजा लो मईया का दरबार।।

लाल लाल चुनरी लेके आये,
कानो में कुण्डल नथिनी पहनाये,
करदो भव से पार,
सजा लो मईया का दरबार,
नौ दिन का आया त्यौहार,
सजा लो मईया का दरबार।।

हलवा पूरी का भोग बनाया,
हाथों से अपने माँ को खिलाया,
खुुश होके करेगी प्यार,
सजा लो मईया का दरबार,
नौ दिन का आया त्यौहार,
सजा लो मईया का दरबार।।

शशि ने भजनो से सबको रिझाया,
राधा ने माँ का जयकारा लगाया,
भरती माँ भंडार,
सजा लो मईया का दरबार,
नौ दिन का आया त्यौहार,
सजा लो मईया का दरबार.......
download bhajan lyrics (326 downloads)