हो के शेर सवार दर्शन दे माता

हो के शेर सवार दर्शन दे माता,
हो के शेर सवार दर्शन दे माता,
हमको भी ईक बार दर्शन दे माता,
हमको भी ईक बार दर्शन दे माता,
हो के शेर सवार दर्शन दे माता,
हो के शेर सवार दर्शन दे माता.....

लाल लाल चोले वाली माँ, ओढ़ के लाल चुनरिया,
लाल मन्दिर वाली माँ लेना, लाल की आके खबरिया,
तुझ को रहा पुकार दर्शन दे माता,
हो के शेर सवार दर्शन दे माता,
हो के शेर सवार दर्शन दे माता.....

हर पल हर क्षण याद मे तेरी, गुजरे हे महारानी,
कभी ना भूलू तुझको मुझको, वर दे दो वरदानी,
कर दो ये उपकार दर्शन दे माता,
हो के शेर सवार दर्शन दे माता,
हो के शेर सवार दर्शन दे माता.....

कण कण मे बसनी वाली, कल्याण करो कल्याणी,
रोम रोम मे बस जाओ मेरे, हे मेरी आद भवानी,
हो जाये उद्धार दर्शन दे माता,
हो के शेर सवार दर्शन दे माता,
हो के शेर सवार दर्शन दे माता.....

नैन बिछाये बैठा हुँ मै, तेरी राह में दाती,
अब तो आजा बुझ ना जाये, जोश की जीवन बाती,
जग की पालनहार दर्शन दे माता,
हो के शेर सवार दर्शन दे माता, 
हो के शेर सवार दर्शन दे माता
हमको भी ईक बार दर्शन दे माता,
हमको भी ईक बार दर्शन दे माता,
हो के शेर सवार दर्शन दे माता.....
download bhajan lyrics (420 downloads)