कान्हाँ को जन्मदिन आयो

सारी दुनियाँ में आनंद छायो,
कान्हाँ को जन्मदिन आयो।
आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की,
बृज में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की,
आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की।
सारी दुनियाँ में आनंद छायो,
कान्हाँ को जन्मदिन आयो........

आई भादो की रैन कारी कारी,
आई भादो की रेन कारी कारी,
मथुरा में है जन्में मुरारी,
मथुरा में है जन्मे मुरारी, और
वासुदेव देवकी ने दर्श पायो,
कान्हा को जन्मदिन आयो,
सारी दुनियाँ में आनंद छायो,
कान्हाँ को जन्मदिन आयो।
आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की.....
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की.......

चले लेके वसुदेव गोकुल में,
चले लेके वसुदेव गोकुल में,
कान्हा पहुंचाए नन्द महल में,
कान्हा पहुंचाए नन्द महल में, और
यमुना ने श्री चरण पखारयो,
यमुना ने श्री चरण पखारयो,
कान्हा को जन्मदिन आयो,
सारी दुनियाँ में आनंद छायो,
कान्हाँ को जन्मदिन आयो........

लडु पेड़ा बँटे खेल खिलौना,
लड्डू पेड़ा बंटे खेल खिलौना,
झूले पलना में श्याम सलोना,
झूले पलना में श्याम सलौना, और
चित्र-विचित्र को भी बुलवायो,
चित्र-विचित्र को भी बुलवायो,
कान्हा को जन्मदिन आयो,
सारी दुनियाँ में आनंद छायो,
कान्हाँ को जन्मदिन आयो।
आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की.....
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की.......

बधाई हो.....बधाई हो....बधाई हो...बधाई हो....
download bhajan lyrics (456 downloads)