ऊँचे पर्वत चढ़कर जो तेरे मंदिर आते हैं

ऊँचे पर्वत चढ़कर जो,
तेरे मंदिर आते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरे दर्शन पाते हैं।


हे जगदम्बा महारानी,
तेरा नहीं कोई सानी,
तू रण में रणचंडी माँ,
तू मन में शीतल है माँ,
हो, तेरे आगे देव भी सारे,
शीश झुकाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरे दर्शन पाते हैं।


हाथ त्रिशूल सुहावै,
तेरा दर्शन मन भावै,
ये तेरी शेर सवारी,
बड़ी लागे है प्यारी,
हो, भक्त तेरे दर्शन करने,
दरबार में आते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरे दर्शन पाते हैं।


करे जो तेरी भक्ति,
मिले भक्ति से शक्ति,
जो तुझसे लगन लगाएं,
वो भवसागर तर जाए,
हो, तेरे धाम जो आते,
तुझमे ही रम जाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरे दर्शन पाते हैं।


सुनो माँ ज्योतावली,
तू सबकी है रखवाली,
शरण में हमको रखना,
नहीं माँ दूर करना,
हो, तेरे मंदिर में जो,
अर्जी लगाने आते है,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरे दर्शन पाते हैं.......
download bhajan lyrics (332 downloads)