मैया रानी बनूँ पुजारी

मैया रानी बनूँ पुजारी शेर सवारी पे आ जाना
रात दिन तेरी सेवा करुंगा, फल मुझको तुम दे देना

पंडित बनूंगा, पूजा करुंगा,
मंदिर में मुझे मिल जाना,
रात दिन तेरी सेवा करुंगा……


माली बनूंगा, कलियाँ चुनूंगा,
फूलों में मुझे मिल जाना,
रात दिन तेरी सेवा करुंगा……


दर्जी बनूंगा, लहंगा सिलूंगा,
घोटे में मुझे मिल जाना,
रात दिन तेरी सेवा करुंगा……


सुनार बनूंगा मुकुट बनाऊंगा,
मोती में मुझे मिल जाना,
रात दिन तेरी सेवा करुंगा……


करता बनूंगा, सेवा करूंगा,
भवन में मुझे मिल जाना,
रात दिन तेरी सेवा करुंगा……


भक्त बनूंगा, जगराता करूंगा,
सत्संग में मुझे मिल जाना,
रात दिन तेरी सेवा करुंगा……

मैया रानी बनूँ पुजारी शेर सवारी पे आ जाना,
रात दिन तेरी सेवा करुंगा, फल मुझको तुम दे देना......
download bhajan lyrics (329 downloads)