साईं रंग डाला

सतगुरु हो महाराज मोपे साई रंग डाला,
साई रंग डाला मोपे हरि रंग डाला...-2

औषध मोहे कछु नहीं लागे -2
क्यों करे वैद्य बेचारा,मोपे साई रंग डाला
सतगुरु हो महाराज मोपे साई रंग डाला.....


सबद की चोट लगी घट माहीं -2
भेद गया तन सारा,मोपे साई रंग डाला
सतगुरु हो महाराज मोपे साई रंग डाला.....


सुर नर मुनि जन पीर औलिया -2
कोई नही पावे पारा, मोपे साई रंग डाला
सतगुरु हो महाराज मोपे साई रंग डाला.....


साहिब कबीर सबद रंग रंगिया -2
सब रंग से रंग न्यारा, मोपे साई रंग डाला
सतगुरु हो महाराज मोपे साई रंग डाला...........
download bhajan lyrics (429 downloads)