गुरु जी मेरे संग रहना

मेरे बंसी वाले महाराज,
गुरु जी मेरे संग रहना-2
       हर मोड़ पे रखियो लाज,
       तुम रखियो मेरी लाज
       गुरु जी मेरे संग रहना
मेरे बंसी वाले महाराज,
गुरु जी मेरे संग रहना...

1. बिना गुरु मेरा जीवन अधूरा
   करो कृपा तो हो जाये पूरा
       बिना गुरु मेरा जीवन अधूरा
       करो कृपा तो हो जाये पूरा
  गुरु वालों पे सजते हैं ताज
  तेरे चरणों से सजते हैं ताज
  गुरु जी मेरे संग रहना......
मेरे बंसी वाले महाराज,
गुरु जी मेरे संग रहना....

2. चलते हैं हर जगह भंडारे,
   अन्नपूर्णा माँ के प्यारे
        चलते हैं हर जगह भंडारे,
        अन्नपूर्णा माँ के प्यारे
  अन्नदानी पे हमको है नाज़
  हम सबको तुम पे है नाज़
  गुरु जी मेरे संग रहना ....
मेरे बंसी वाले महाराज,
गुरु जी मेरे संग रहना....

3. मिल जाओ तो प्रभु को पा लूं,
   मन मन्दिर में तुमको बसा लूं
        मिल जाओ तो प्रभु को पा लूं,
        मन मन्दिर में तुमको बसा लूं
   बिन पूछे न करूं कोई काज
   तुम सबके संवारो काज
   गुरु जी मेरे संग रहना....
मेरे बंसी वाले महाराज,
गुरु जी मेरे संग रहना-4
download bhajan lyrics (427 downloads)