ब्रज की सबसे सुन्दर जोड़ी

ब्रज की सबसे सुन्दर जोड़ी,
नीलमणि ब्रजराज सांवरा
ब्रज की सबसे सुन्दर जोड़ी

बोलिये युगल सरकार की
जय हो जय हो जय जय हो।।

ब्रज की सबसे सुन्दर जोड़ी,
नीलमणि ब्रजराज सांवरा
रतन राधिका गोरी,
ब्रज की सबसे सुन्दर जोडी

गौलोक ठाकुर ठकुरानी,
इक ब्रज राजा इक ब्रज रानी,
नन्द नंदन गिरधर गोपाला,
राधा भानु किशोरी,
ब्रज की सबसे सुन्दर जोडी

प्रेम अवतारीन लीला अवतारी,
दोनों रास रसिक है भारी,
इक नाचे इक बंसी बजावे,
कर ले वे चित चोरी,
ब्रज की सबसे सुन्दर जोडी।।

सुंदरता की खान है दोनों,
ब्रज मंडल की शान है दोनों,
इक काला इक गोरी दोनों,
इक काला इक गोरी दोनों,
लगते चाँद चकोरी,
ब्रज की सबसे सुन्दर जोडी

बांके लाड़ली लाल हमारे,
सबके पूजित सबके प्यारे,
अमर प्रेम की जोड़ी मधुप ये,
कान्हा कमल किशोरी,
ब्रज की सबसे सुन्दर जोडी
श्रेणी
download bhajan lyrics (392 downloads)