तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का

तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का
माटी का रे माटी का
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का

कान दिए हरी भजन सुनन को,
तू मुख से करे गुणगान खिलौना माटी का
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का

जीबा दी हरी भजन करन को
दी आँखे करन पेहचान खिलौना माटी का
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का

शीश दिया गुरु चरण झुकन को
और हाथ दिए कर दान खिलौना माटी का
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का

सत्य नाम का बना के बेडा
और उतरे भव से पार खिलौना माटी का
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का
श्रेणी
download bhajan lyrics (505 downloads)