बरसाने की गलियों में आ जईयो

बरसाने की गलियों में आ जईयो
राधा तुझे पुकारे श्याम आ जईयो,

तेरे बिन मोहे कुछ भाये न कृष्णा
छुप छुप के देखू तुझको सारी रतिया
तू मुरली बजा के रास रचा के ग्वालो के संग गईया चरा के
बरसाने की गलियों में आ जईयो
राधा तुझे पुकारे श्याम आ जईयो,

सुंदर सी मीठी इक तान सुना देना
बरसाने की गलिया कान्हा मेहका देना
ओ मेरे प्यारे कान्हा तू जल्दी से आना
मीठी मीठी सी इक तान सुनाना
बरसाने की गलियों में आ जईयो
राधा तुझे पुकारे श्याम आ जईयो,
श्रेणी
download bhajan lyrics (386 downloads)