जय दीन दयाला गोपाला

जय दीन दयाला गोपाला:-

जय दीन दयाला गोपाला,
जय जन प्रतिपाला गोपाला,
जय नयन विशाला गोपाला,
जय रूप रसाला गोपाला,

जय कृष्ण मुरारी गोपाला,
जय कलिमल हारी गोपाला,
जय मुरलीधारी गोपाला,
जय बाँके बिहारी गोपाला ,

जय मुनिमन हारी गोपाला,
जय रास बिहारी गोपाला,
जय जय बनवारी गोपाला,
जय जय गिरिधारी गोपाला,

जय मदन मुरारी गोपाला,
जय भव भय हारी गोपाला,
जय बिपिन बिहारी गोपाल,
जय छैल बिहारी गोपाला ,

जय कंस निकंदन गोपाला,
जय मुनिमन रंजन गोपाला,
जय भव भय भंजन गोपाला
जय देवकी नन्दन गोपाला ,

जय जय जगदीश्वर गोपाला,
जय जय परमेश्वर गोपाला,
जय रास रासेश्वर गोपाला,
जय जय करूणेश्वर गोपाला,

जय हृदय निवासी गोपाला,
जय जय अविनाशी गोपाला,
जय घट घट वासी गोपाला,
जय सुखधाम निवासी गोपाला,

जय कृष्ण कन्हैया गोपाला,
जय बंशी बजैया गोपाला,
जय धेनु चरैया गोपाला,
जय रास रचैया गोपाला,

जय पाप विनाशक गोपाला,
जय धरणी नायक गोपाला,
जय आश्रय दायक गोपाला,
जय सृष्टि नायक गोपाला,

जय करुणा सागर गोपाला,
जय नटवर नागर गोपाला,
जय सब सुखसागर गोपाला,
जय सब गुणआगर गोपाला,

जय पंकज लोचन गोपाला,
जय कालिय मर्दन गोपाला,
जय जय शशिवदन गोपाला,
जय जय मधुसूदन गोपाला ,

जय मुरली मनोहर गोपाला,
जय कृपा सरोवर गोपाला,
जय नैन मनोहर गोपाला,
जय नील सरोवर गोपाला,

जय गोपाला,जय गोपाला,
जय गोपाला,जय गोपाला ,

आभार: ज्योति नारायण पाठक
वाराणसी
श्रेणी
download bhajan lyrics (375 downloads)