मोहे अपना पता बताई दे

तो ते मिलु कहा घनश्याम मोहे अपना पता बताई दे

कैसे मैं करू तपस्या सो घेरे खड़ी समस्या
मेरा जीना करे हराम मोहे अपना पता बताई दे

तो बिन दुःख में तन हारा दुनिया में कौन हमारा
घट में लिखो तिहारो नाम मोहे अपना पता बताई दे

बस कान्हा ही कान्हा बुलु न्यू बनी वनवारी बोलू
झूठे रिश्ते तजे तमाम मोहे अपना पता बताई दे

कहू राम चंद मैं तू ते कान्हा कही मिल जाए मुह से
लेके चरण करू परनाम मोहे अपना पता बताई दे

श्रेणी
download bhajan lyrics (428 downloads)