मेरी मैया ने ओढ़ी लाल चुनरी

मेरी मैया ने ओढ़ी लाल चुनरी
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी
मेरी मैया ने...................

कमाल चुनरी ........कमाल चुनरी

झिलमिल सितारों जड़ी माँ की चुनरिया
लश्कारा मारे माँ के माथे की बिंदिया
सज संवर के है बैठी माँ शेर पुत्री
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी

कमाल चुनरी ........कमाल चुनरी

लाल चोला माँ का लाल फुलों का हार है
हाथों में चूड़ा लाल मेहँदी चटकार है
लाल रत्नो की पहनी है मैया मुंदरी
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी

कमाल चुनरी ........कमाल चुनरी

आये नवराते पावन शुभ घडी आई
बच्चो की याद कुंदन माँ को सताई
बांटने प्यार पर्वत से मैया उतरी
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी
मेरी मैया ने...................
download bhajan lyrics (442 downloads)