तेरी भोली सूरत मन भावे है

तेरी भोली सूरत मन भावे है मैया जी मेरे मन भाई मेरे मन में समाई
तेरी भोली सूरत मन भावे है

बाल घुंगराले करे शेर की सवारी,
हाथ में खंडा साजे जाऊ बलिहारी
तेरे मुख पर तेज समाये है मैया जी
तेरी भोली सूरत मन भावे है

रूप सलोना तेरी नजर उतारू
और कुछ जानू नही काजल टीका वारु,
लंगर भेरो साथ सुहावे है मैया जी
तेरी भोली सूरत मन भावे है

तेरे दरबार मैया ढोलक छेना बाजे
ठुमक ठुमक तेरा लांगुर वीर नाचे
मेरा रोम रोम हरषाए है मैया जी
तेरी भोली सूरत मन भावे है
download bhajan lyrics (379 downloads)