दिल की हर धड़कन ये बोलें भगवती लक्ष्मी नम:

दिल की हर धड़कन ये बोलें भगवती लक्ष्मी नम:
जिंदगी में रस ये घोले भगवती लक्ष्मी नम:

हरि के संग इन्हे जिसने पूजा वो मगन हरपल रहे
मस्ती में वो अपनी डोले भगवती लक्ष्मी नम:
जिंदगी में रस ये घोले भगवती लक्ष्मी नम:

वैभव यश कीर्ति को बांटे धन की वर्षा ये करे
द्वार किस्मत का ये खोले भगवती लक्ष्मी नम:
जिंदगी में रस ये घोले भगवती लक्ष्मी नम:

होती है जिसपे मेहर माँ लक्ष्मी की कुंदन सुनो
मुस्कुराता हौले हौले भगवती लक्ष्मी नम:
जिंदगी में रस ये घोले भगवती लक्ष्मी नम:

दिल की हर धड़कन ये बोले भगवती लक्ष्मी नम:
दिल की हर धड़कन ये बोलें भगवती लक्ष्मी नम:
जिंदगी में रस ये घोले भगवती लक्ष्मी नम:

download bhajan lyrics (361 downloads)