साईं राम रहमान साईं गीता वेद पुराण

साईं राम रहमान साईं गीता वेद पुराण
हे साईं रे जग में है साईं तेरी घाथा महान
साईं राम रहमान साईं गीता वेद पुराण

दुनिया में सब संतो में है साईं की वाणी
जो भी सुनता उसको लगती अपनी राम कहानी
चाहे सुधि हो मीरा की चाहे नानक कबीरा की
हे साईं रे सब में समाया तू है सब की तू पहचान
साईं राम रहमान साईं गीता वेद पुराण

मुसल्मा हो हिन्दू सिख हो सब साईं के प्यारे,
जैन बुध हो या हो इसाई सब अंन्खो के तारे
गीता पदों या कुरान पडो गुरु वाणी या हो पुराण पडो
साईं रे तुम्ही राम तुही श्याम तुही हो भगवान  
साईं राम रहमान साईं गीता वेद पुराण

साईं नाम का प्याला भईया पीता भगती वाला
साईं अमिरत पी के भगता होजा तू मतवाला
तूम ही राम हो बाबा साईं तूम हो गोपाला
तेरे रूप में दीखता साईं मुझको डमरू वाला
साईं का ममता महान माने रे जहान
साईं राम रहमान साईं गीता वेद पुराण

श्रेणी
download bhajan lyrics (458 downloads)