दयालु दाऊ रखियो लाज हमारी

रखियो लाज हमारी दयालु दाऊ रखियो लाज हमारी,

नमन आप को रोहणी नन्द चरणों में नत मस्तक बंधन
करती दुनिया सारी दयालु दाऊ रखियो लाज हमारी,

हल धर हर दुःख हर लेते हो घर घर मंगल कर देते हो,
केह्ती दुनिया सारी दयालु दाऊ रखियो लाज हमारी,

भक्त तुम्हारे द्वार पे आते उनके सब संकट मिट जाते,
कट जाते दुःख भारी दयालु दाऊ रखियो लाज हमारी,

रजो झूठी कसम न खावे भप्पा भजन तुम्हारे गावे,
बन के प्रेम पुजारी,दयालु दाऊ रखियो लाज हमारी,
श्रेणी
download bhajan lyrics (539 downloads)