माँ संतोषी दरबार मैया आ जाओ एक बार

माँ संतोषी दरबार मैया आ जाओ एक बार
मैया आ जाओ मैया आ जाओ
तेरी राह निहारु दिन रात मैया आ जाओ एक बार
माँ संतोषी दरबार .................

तेरी अखंड ज्योत नौ जगती हैं
हर जीव का पालन करती हैं
तुम जग की पालनहार मैया आ जाओ एक बार
माँ संतोषी दरबार .................

भक्तों पे संकट आया था
उसे भव से पार लगाया था
ये दुखिया करे पुकार मैया आ जाओ एक बार
माँ संतोषी दरबार .................

बिमला जी ने ध्यान लगाया था
तुमने उसको दरश कराया था
तुम कलयुग की अवतार मैया आ जाओ एक बार
माँ संतोषी दरबार ................
download bhajan lyrics (518 downloads)