दर्श मोहे देजा ओ मुरली वाले

दर्श मोहे देजा ओ मुरली वाले,
ओ मुरली वाले ओ बंसी वाले,
दर्श मोहे देजा ओ मुरली वाले,

हे नन्द लाला मेरे गिरधर गोपाला
खबर मेरी लेजा ओ मुरली वाले,
दर्श मोहे देजा ओ मुरली वाले,

अरे मैं तो बनी रे तेरी दर्श दीवानी,
प्यास मन की भुजा जा ओ मुरली वाले,
दर्श मोहे देजा ओ मुरली वाले,

मुरली की धुन तेरी लगे मोहे प्यारी,
मोहे धुन तू सुना जा ओ मुरली वाले,
दर्श मोहे देजा ओ मुरली वाले,

बीच भवर है हरी नैया हमारी,
खेवैया बन खेजा ओ मुरली वाले,
दर्श मोहे देजा ओ मुरली वाले,
श्रेणी
download bhajan lyrics (521 downloads)