ओम सुन्दरम ओंमकार सुन्दरम

ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय ll
ओम सुन्दरम ओंमकार सुन्दरम ll
शिव सुन्दरम शिव नाम सुन्दरम ll
शिव धाम सुन्दरम l
ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय ll

नीलकंठ सर्प मुंडमाल सुन्दरम l
चन्द्रभाल शीश गंगधार सुन्दरम ll ॐ ll

सृष्टि के आधार मूलाधार सुन्दरम l
है रूद्र विरूपाक्ष भयाहार सुन्दरम ll ॐ ll

भस्म अंग रमाये भस्मीभूत सुन्दरम l
अलख निरंजन सन्यासी अवधूत सुन्दरम ll ॐ ll
ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय ll

बंदे शिव गौरी सुत गणेश सुन्दरम l
वचित्र रूप और वचित्र वेश सुन्दरम ll ॐ ll

मंत्र सुन्दरम मंत्रोचार सुन्दरम l
म्हाँमृत्यंजय का है उचार सुन्दरम ll ॐ ll

त्रिशूल सुन्दरम त्रिशूलधारी सुन्दरम l
त्रिलोकी के नाथ त्रिपुरारी सुन्दरम ll ॐ ll

अर्क पुष्प दूर्वा बिल्वा पत्र सुन्दरम l
है देव शिव रूप है रुद्राक्ष सुन्दरम ll ॐ ll
ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय ll

शम्भु है भव दाई करुणाधार सुन्दरम l
आनंदाई आप हैं गुण सागर सुन्दरम ll ॐ ll

द्वादश ज्योतिर्लिंग पावन धाम सुन्दरम l
दर्शन है फलदाई मन भावन सुन्दरम ll ॐ ll

ॐ नमो शिवाय को आधार सुन्दरम l
सौराष्ट्र में विराजे सोमनाथ सुन्दरम ll ॐ ll

भाव सुन्दरम भवतार सुन्दरम l
श्री शैल पर है धाम मलिकार्जुन सुन्दरम ll ॐ ll

अवंतिका धाम है विशाल सुन्दरम
शिप्रा तट पर बैठे महाँकाल सुन्दरम ll ॐ ll

कमलेश्वर सुन्दरम ममलेश्वर सुन्दरम l
नर्मदा तट पर धाम ओम्कारेश्वर सुन्दरम ll

नर नारायण नित भजते शिव धाम सुन्दरम l
हिमगिरि पर केदारेश्वर धाम सुन्दरम ll ॐ ll

भीमासुर का नाश किया शिव शंकर सुन्दरम l
दाखिनी में है भीम शंकर सुन्दरम ll

काशी सुन्दरम है केदार सुन्दरम l
भैरव जिनको पूजे वोह विश्वेश्वर सुन्दरम ll ॐ ll

महेश्वर सुन्दरम चंद्रशेखर सुन्दरम l
नासिक में है धाम त्रियंबकेश्वर सुन्दरम ll

रावण के आराध्य है शिव शंकर सुन्दरम l
चिता भूमि के वैद्य नाथेश्वर सुन्दरम ll

विश्व पालक शिव विश्वेश्वर सुन्दरम l
है धर्म पालक भगवन नागेश्वर सुन्दरम ll

श्री राम के आराध्य भोले शंकर सुन्दरम l
वरदान विजय का देते रामेश्वर सुन्दरम ll

भक्तो के हितकारी है तेजेश्वर सुन्दरम l
जीवन दुष्मा सुत को दिया भुवनेश्वर सुन्दरम ll ॐ ll
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल
श्रेणी
download bhajan lyrics (602 downloads)