बाबा मेरी बेटी को ऐसा घर वार मिले

बाबा मेरी बेटी को ऐसा घर वार मिले
याहा पूजा हो तेरी एसी परिवार मिले
बाबा मेरी बेटी को ऐसा घर वार मिले

छोटा सा मंदिर हो उस घर में श्याम तेरा
उस घर का हर प्राणी जपता हो नाम तेरा
ससुराल में भी उसको बेटी का प्यार मिले

बरसो की यादो को वो पल में बुलाएगी
जब ढोली बेटी की मेरे घर से जायेगी
रोते हुए जायेगी हस्ता संसार मिले
बाबा मेरी बेटी को ऐसा घर वार मिले

जब गठ बंदन होगा तुम्हे आना ही होगा
अपनी लाडो बिटियाँ पे प्यार लुटाना ही होगा
तेरी नरसी को बाबा इतना अधिकार मिले
बाबा मेरी बेटी को ऐसा घर वार मिले

download bhajan lyrics (1234 downloads)