कावड़ भोले तेरे भरोसे पे

कावड़ हरिद्वार से ठाई , भोले तेरे भरोसे पे
इब तेरे ते लगन लगाई , भोले तेरे भरोसे पे

नाचे कूदे बोले बम बम
लेके चाल पड़े कावड़ हम
Dj पे भी धूम मचाई , भोले तेरे भरोसे पे

कांधे ऊपर बाधी झोली
मस्ती में सब भोला भोली
टोली जगह जगह आई , भोले तेरे भरोसे पे

पीवे गांजा भांग अघोरी
जय जय जयकार भोले की हो रही
कावड़ धाकड़ है बनवाई , भोले तेरे भरोसे पे

भूलन त्यागी भजन बनावे
भर उमंग में हरीश भी गावे
सबने ताली मस्त बजाई , भोले तेरे भरोसे पे
श्रेणी
download bhajan lyrics (600 downloads)