मोरे बांके बिहारी सुन लो विनती हमारी

मोरे बांके बिहारी सुन लो विनती हमारी,
आया शरण तिहारी लाज राखो गिरधारी ,
मोरे बांके बिहारी सुन लो विनती हमारी,

मोहे सब ने है छोड़ा हर रिश्ता है तोडा,
देखे अपने वेगाने मुख सब ने है मोड़ा,
कैसे दुनिया रचाई श्याम तुझपे मैं वारि,
आया शरण तिहारी लाज राखो गिरधारी ,
मोरे बांके बिहारी सुन लो विनती हमारी,

देखा अजब नजारा सच झूठ से है हारा,
करू किस पे भरोसा देगा कौन सहारा,
दिखा कोई न सहाई देखे सब वारि वारी,
आया शरण तिहारी लाज राखो गिरधारी ,
मोरे बांके बिहारी सुन लो विनती हमारी,

तूने सब को समबाला मोरे कृष्ण गोपाला,
तेरे बिन कौन मेरा श्याम बने रखवाला,
मोरे बांके बिहारी सुन लो विनती हमारी,
श्रेणी
download bhajan lyrics (640 downloads)