एह श्याम तुम्हे देखु

बस इतनी तमना है,
एह श्याम तुम्हे देखु एह घनश्याम तुम्हे देखु,
बस इतनी तमना है,

सिर मुकट सुहाना हो माथे तिलक निराला हो,
गल मोतियन माला हो,
एह श्याम तुम्हे देखु एह घनश्याम तुम्हे देखु,
बस इतनी तमना है,

कानो में हो बाली लटके लट घुंघराली,
तेरे अधर पे हो मुरली एह घनश्याम तुम्हे देखु,
बस इतनी तमना है,

दिन हो या अंधेरा हो चाहे श्याम सवेरा हो,
सोउ तो सपनो में एह घनश्याम तुम्हे देखु,
बस इतनी तमना है,

कहता है कमल ऐ किशन सौगात मुझे ये दे,
जिस और नजर फेरु एह श्याम तुम्हे देखु,
एह घनश्याम तुम्हे देखु,
बस इतनी तमना है,
श्रेणी
download bhajan lyrics (653 downloads)