रंगो की बरसे फुहरिया चलो खाटू नगरिया

रंगो की बरसे फुहरिया चलो खाटू नगरिया
खाटू नगरिया चलो खाटू नगरिया
रंगो की बरसे फुहरिया .........

रंग बिरंगी ध्वजा उठाके सांवरिया का ध्यान लगाके
मिलने की इनकी डगरिया चलो खाटू नगरिया
रंगो की बरसे फुहरिया .........

जिसने भी दिल से श्याम जपा है
श्याम भी उसके साथ चला है
रखता है हर पल खबरिया चलो खाटू नगरिया
रंगो की बरसे फुहरिया .........

श्याम मिलान की बेला आई
इनमे सारे लोग लुगाई
नाचे जा इनकी दुअरिया चलो खाटू नगरिया
रंगो की बरसे फुहरिया .........

जो जिस मन से द्वारे जाता
वो मन चाहा ही वर पाता
यश का श्याम सांवरिया चलो खाटू नगरिया
रंगो की बरसे फुहरिया .........

श्रेणी
download bhajan lyrics (614 downloads)