ॐ मँगलम ओमकार मँगलम

ॐ मँगलम ओमकार मँगलम ll
आप हो अखंड मंडलाकार मँगलम ll,
विश्वाधार मँगलम l

स्वराष्ट्र श्री सोमनाथ मँगलम ll
वन्दन हो सृष्टि सम्राट मँगलम ll,
म्हाँनाथ मँगलम l

ॐ नमो नागेश्वराय मँगलम ll
मँगल कर माहेश्वराय मँगलम ll
श्री मल्लिकार्जुन महाराज मँगलम ll
सबना करेछे शुभ काज मँगलम ll,
योगिराज मँगलम l

ॐ महाकालेश्वर नाथ मँगलम ll
हर-हर महादेव उमानाथ मँगलम ll
नमो महामम्लेश्वर नाथ मँगलम ll
पर्म पुनीत प्राण नाथ मँगलम ll,
भूत नाथ मँगलम l

मँगल कर नाथ वैद्य नाथ मँगलम ll
शिव लहरी सन्तन सम्राट मँगलम ll
ॐ भव्य भीम शँकराय मँगलम ll
त्रिनेत्रेश्वर त्रिशूलधराय मँगलम ll,
शिवधराय मँगलम l

ॐ नमो रामेश्वराय मँगलम ll
दया सिँधु हृदयवेश्वराय मँगलम ll
ॐ काशी विश्वेश्वराय मँगलम ll
नमो नाथ विश्वंभराय  मँगलम ll,
वरदाय मँगलम l

ॐ नमो त्र्यंबकेशवराय मँगलम ll
गौरीनाथ गौतमेश्वराय मँगलम ll
हर-हर महादेव श्री केदार मँगलम ll
त्रिपुर हर त्रिलोकी आघार मँगलम ll,
गुणागार मँगलम l

ॐ उष्मेश्वर देवादि देव मँगलम ll
भक्तों ने स्वीकारे शेव मँगलम ll
श्री द्वादश ज्योति लिंग धाम मँगलम ll
शिव लहरी सदा शिव नाम मँगलम ll,
भगवान मँगलम l

ॐ मँगलम ओमकार मँगलम ll
आप हो अखंड मंडलाकार मँगलम ll,
विश्वाधार मँगलम l
अपलोडर- अनिलरामूर्तीभोपाल
श्रेणी
download bhajan lyrics (895 downloads)