मीठी बंसी न बजाओ

मीठी बंसी न बजाओ श्याम पहिया पडू,
बंसी जो बजाई चलो कोई बात नही,
हमे मधुवन न बुलाऊ श्याम पाहियाँ पडू,

मधुवन जो बुलाया चलो कोई बात नही,
मुझसे रास न रचाओ श्याम पहियाँ पडू,
मीठी बंसी न बजाओ श्याम पहिया पडू,

रास जो रचाई चलो कोई बात नही,
मेरा घुंगटा ना उठाओ श्याम पहिया पडू,
मीठी बंसी न बजाओ श्याम पहिया पडू,

घुंगटा जो उठाया चलो कोई बात नही,
मेरे दिल में ना आओ श्याम पहिया पडू,
मीठी बंसी न बजाओ श्याम पहिया पडू,

दिन में जो आ गये चलो कोई बात नही,
आके वापिस ना जाओ श्याम पहिया पडू,
मीठी बंसी न बजाओ श्याम पहिया पडू,
श्रेणी
download bhajan lyrics (684 downloads)