आये माँ जगदम्बे जी

आये माँ जगदम्बे जी नवरात्रि में आये,
झूमो नाचो ओ नाचो ओ नाचो रे ,
झूमो नाचो जाओ भगतो दे दे के ताली,
आयी माई जगदम्बे माँ शेरोवाली,
आये माँ जगदम्बे जी,,,,,,

पंखिड़ा ओ पंखिड़ा पंखिड़ा ओ पंखिड़ा,
पंखिड़ा तू उड़ के जाना पांवा गढ़ रे,
महाकाली से मिल के कहना गरबा खेलेंगे,

जहाँ जहाँ अम्बे ने डालें है डेरे ,
वहाँ वहाँ भगतो ने रंग है बिखेरे,
गली गली ओ गली ओ गली रे ,
गली गली छायी रही रँगों की होली,
आयी माई जगदम्बे माँ शेरोवाली,
आये माँ जगदम्बे जी ,,,,,,,ll

ईधना विनवा गईथी मोरी सैंया ,
ईधना विनवा गईथी रे ,
पूछ रही थी गलिया गलिया,
कहा तेरा जिया कहा तेरा पिया रे,
ईधना विनवा गईथी मोरी सैंया
ईधना विनवा गईथी रे ,
                 
ऊँचे ऊँचे पर्वतो से माँ चल के आयी,
जोता वाली माँ अम्बे जोत में समायी,
हरे हरे ओ हरे ओ हरे रे,
हरे हरे मंडपो छायी खुशिहाली
आयी माई जगदम्बे माँ शेरोवाली,
आये माँ जगदम्बे जी,

का खाथे तुलशी का खाथे राम
का खाथे हो छोटे सालिक राम,
लड्डु खाथे तुलशी पेड़ा खाथे राम,
दही खाथे हो छोटे सालिक राम,

लाल लाल चुनरी माँ भगतो ने चढाई,
गरबे में नाच रही अम्बे महामाई,
झूम रही ओ रही ओ रही रे ,
झूम रही सारा जग छायी ख़ुशियाली,
आयी माई जगदम्बे माँ शेरोंवाली,
आये माँ जगदम्बे जी ,,,,,,

झूमो नाचो गाओ भगतो दे दे के ताली,
आयी माई जगदम्बे माँ शेरोवाली ,
आये माँ जगदम्बे जी नवरात्रि में आये,

singer ,,,,, DEVENDRA SHARMA .
                 KUMKUM MISHRA
                VARSHA MISHRA
              MO.7697615162
download bhajan lyrics (634 downloads)