आओ आओ गजानन आओ

सदा भवानी वाहिनी, सन्मुख रहे गणेश ,
पांच देव रक्षा करे, ब्रह्मा विष्णु महेश ,

आओ आओ, गजानन आओ ,
'आ के भक्तों का, मान बढ़ाओ,'

ॐ गं गणपतये नमो नम:,
श्री सिध्धीविनायक नमो नम:,
अष्टविनायक नमो नम:
गणपती बाप्पा मोरया,,,,,

भोले शंकर के, पुत्र गजानन,
गौरां मैया के, पुत्र गजानन ll
आ के भक्तों के, मन को भाओ ll,
आ के भक्तों का, मान बढ़ाओ l
आओ आओ, गजानन,,,,,,,,,,,,

ॐ गं गणपतये नमो नम:,
श्री सिध्धीविनायक नमो नम:,
अष्टविनायक नमो नम:
गणपती बाप्पा मोरया,,,,,

रिद्धि सिद्धि को, संग में लाना,
गौरां मैया को, भूल न जाना ll
आने में, देर न लगाओ ll,
आ के भक्तों का, मान बढ़ाओ l
आओ आओ, गजानन,,,,,,,,,,,,

ॐ गं गणपतये नमो नम:,
श्री सिध्धीविनायक नमो नम:,
अष्टविनायक नमो नम:
गणपती बाप्पा मोरया,,,,,

हम सब के, प्यारे गजानन,
सब देवों से, न्यारे गजानन ll
आ के कीर्तन में, रस बरसाओ ll,
आ के भक्तों का, मान बढ़ाओ l
आओ आओ, गजानन,,,,,,,,,,,,

ॐ गं गणपतये नमो नम:,
श्री सिध्धीविनायक नमो नम:,
अष्टविनायक नमो नम:
गणपती बाप्पा मोरया,,,,,
अपलोडर- अनिल रामूर्ति भोपाल
श्रेणी
download bhajan lyrics (1052 downloads)