आ जाओ सांवरिया आ जाओ सांवरिया

आ जाओ सांवरिया आ जाओ सांवरिया,

इक प्यारी झलक दिखा जाओ,
मनमोहन दर्श दिखा जाओ,
आ जाओ सांवरिया आ जाओ सांवरिया

अब अखियां मेरी बरस ती है,
तेरे दर्शन को तरस ती है,
नैनो की प्यास भुजा जाओ,
आ जाओ सांवरिया आ जाओ सांवरिया

तन न धन की नहीं अभिलाषा,
दर्शन की मन में है आशा,
मेरे मन में आके समजा जाओ,
आ जाओ सांवरिया आ जाओ सांवरिया

मैं सोउ चाहे जगी रहु,
तेरी ही लगन में लगी रहु,
मुझे अपनी शरण लगा जाओ,
आ जाओ सांवरिया आ जाओ सांवरिया
श्रेणी
download bhajan lyrics (720 downloads)