Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version
जय जय जय खाटू के वासी
जय जय जय खाटू के वासी
जय जय जय जय बाबा श्याम
शरणागत हम आए आपकी
दर्शन हमको देदो श्याम

सुन्दर कुण्ड बना खाटू में
शोभा अति अपार श्याम
मज्जन करते श्याम कुण्ड में
भव सागर से तारो श्याम
शरणागत हम आए आपकी...

शीश मुकुट आभूषण सोहे
गल पुष्पों की माला श्याम
मस्तक पर मलिहागिरी चन्दन
मोर छड़ी हाथों में श्याम
शरणागत हम आए आपकी...

रत्न जड़ित सिंघासन बैठे
केसरिया बागा अंग सोहे श्याम
खीर चुरमो भोग लगत है
मोदक भर भर थालियों श्याम
शरणागत हम आए आपकी...

ऊँचे भवन अति छवि विराजे
शोभा अति अपार है श्याम
खड़े भगत जन चवँर जुलावे
सेवा ठुमरी करते श्याम
शरणागत हम आए आपकी...

नाथ अप्सरा नृत्य करत है
कर रह्यो श्याम तेरो गुणगान
संत भगत सेवक नर नारी
लगा रहे चरणो में ध्यान
शरणागत हम आए आपकी...

धुप कपूर जलाए श्याम की
निसदिन आरती करते श्याम
झांझ कटोरा और घड़ियाल
शंख और दुम्बी बाजे श्याम
शरणागत हम आए आपकी...

नगाड़ा तुमरे बाज रहेया है
तीन लोक में जय जयकार
नारद शारद शेष महेश भी
पायो नहीं तुम्हारो पार
शरणागत हम आए आपकी...

आप तो हो प्रभु अन्तर्यामी
मैं मूरख खल कामी ओ श्याम
बुद्धि मेरी निर्मल करदो
अपने चरणो का सेवक जान
शरणागत हम आए आपकी...

चरणो में हम आन पड़े हैं
अपने हस्त उठाओ श्याम
सच्चे मन से जो कोई धयावे
उसका होव पूर्ण काम
शरणागत हम आए आपकी...
download bhajan lyrics (1370 downloads)



Similar Bhajans