बरसाना लगे मोहे प्यारा किशोरी तेरो बरसाना

मैंने तो ऐसा दरबार नहीं देखा,
मैंने तो ऐसा चमत्कार नहीं देखा ।
ऐसा दरबार तो मिलता है खुशनसीबों को,
जो किस्मत से मिल गया है हम गरीबो को ॥

बरसाना लगे मोहे प्यारा, किशोरी तेरो बरसाना ।
बरसाना श्री राधे बरसाना हो.., बरसाना श्री राधे बरसाना हो..
कैसा अद्भुत है जग सों नयारा, किशोरी तेरो बरसाना ॥

करुणा मई राधे की कृपा यहाँ सदा बरसती रहती है,
दया की सागर श्री राधा, यहां प्रेम की नदिया बहती है ।
यहां बरसे प्रेम अपारा, किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा, किशोरी तेरो बरसाना ॥

श्यामा जू की महलन की पौड़ी, किस्मत वाले चढ़ते हैं,
मिल जाए महलन की सेवा, देव तरसते रहते हैं ।
यहां मिलता नन्द दुलारा, किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा, किशोरी तेरो बरसाना ॥

गह्वर वण और खोर सांकरी दिव्य छटा निराली है,
चित्र विचित्र की स्वामिनी श्री राधा बरसाने वाली है ।
बेसहारो का इक है सहारा, किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा, किशोरी तेरो बरसाना ॥
download bhajan lyrics (1587 downloads)