आए नवरातों के त्योहार

आए नवरातों के तयौहार-मैया तेरी जय होवे
जय होवे तेरी जय होवे-
खुशियों की हुई बौछार-मैया तेरी जय होवे

ऊँचे पर्वत से तू आजा,प्यासे नैनों की प्यास बुझा जा
भगतों पे लुटा दे प्यार-मैया तेरी जय होवे

दर पे जो भी आए तेरे,दूर करे तू उसके अंधेरे
हो जाए सुखी परिवार-मैया तेरी जय होवे

जयकारों से गूँजी गलियाँ,खिल उठी हर मन की कलियाँ
झूमे नाचे सारा संसार-मैया तेरी जय होवे

मेरे सिर पे हाथ हो तेरा,प्राण निकल जाए फिर मेरा
"मोहित" हो जा सुन ले पुकार-मैया तेरी जय होवे

मोहित साईं(भजन गायक एवं लेखक)
अयोध्या धाम.           +91-9044466616
जय माता दी
download bhajan lyrics (774 downloads)